मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 8:35 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। सुबह 8:55 बजे वे भोपाल से विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचने के बाद, वे सुबह 10:55 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। दिल्ली में वे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। देश के स्वच्छ शहरों को आज सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। बुधनी, देपालपुर, देवास और ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शहर को यह पुरस्कार मिलेगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे सम्मान समारोह शुरू होगा। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे राष्ट्रपति से यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस बार भोपाल को किसी भी श्रेणी में सम्मानित नहीं किया जाएगा। दीपावली अवकाश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज से अपनी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' फिर से शुरू करेंगे। यह यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के साथ शुरू हुई थी। यात्रा 5 नवंबर को राघौगढ़ के पाटई आश्रम में रुकी थी। 5 दिनों के त्योहार विराम के बाद दिग्गी राजा का कारवां आरोन (गुना) से आगे बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में 2027 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम 'शक्ति की सप्तधारा' होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इस थीम का संकेत दिया था। उद्योग विभाग ने अब इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। निवेश समिट की थीम 'शक्ति की सप्तधारा' सात प्रमुख क्षेत्रों पर आधारित होगी। विनिर्माण, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
समाचार
CM मोहन आज दिल्ली में शिक्षा दिवस मनाएंगे
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे
