मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार जनजातीय विरासत को सम्मान देने और समाज के सर्वांगीण उत्थान का नया अध्याय लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में स्थापित किया गया, जिससे इस गौरवगाथा को राष्ट्रीय पहचान मिली
भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी मोहन यादव सरकार मध्य प्रदेश की जनजातीय विरासत को सम्मान दे रही है। यह सरकार इसी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण उत्थान का नया अध्याय लिख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच में जनजातीय कल्याण केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक अस्मिता और विकास में समान भागीदारी का एक व्यापक संकल्प है। सरकार का प्रयास है कि जनजातीय समाज अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखे। वे विकास की मुख्यधारा में अपनी परंपराओं के साथ आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में स्थापित किया गया। मध्य प्रदेश सरकार इस गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
