मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में करीब 391.08 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि धाम में धर्मशाला बनाने, जूना सोमवारिया में प्रस्तावित थाने का नाम वाल्मीकि धाम थाना करने और दुर्गादास छत्री के पास से रोड निकालने की घोषणा की। सनातन यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सनातन के प्रति दुर्भावना रखने वाले लोग आज भगवान राम के धाम की यात्रा निकालकर पुराने पापों की क्षमा मांगने निकले हैं। वे यात्रा में कह रहे हैं कि रामजी के नाम पर हमसे जो गलती हुई, माफ कर देना। भूमिपूजन के बाद मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आसपास के देवस्थानों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उज्जैन में बनने वाले अमृत द्वार और पांचजन्य द्वार का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन के सदावल हेलीपैड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, मंत्री गौतम टेटवाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इनका उद्देश्य आवागमन आसान बनाने के साथ दर्शन व्यवस्था और पार्किंग को व्यवस्थित करना है।
समाचार
थाना बनेगा वाल्मीकि धाम:CM ने की घोषणा
26 अक्टूबर 2026 को 11:48 pm बजे
थाना बनेगा वाल्मीकि धाम:CM ने की घोषणा
