मध्य प्रदेश पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं का खुलासा किया। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए सोने- चांदी के आभूषण, नकदी, वाहन और अन्य संपत्ति जब्त की गई है। कुल 1 करोड़ 13 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। टीकमगढ़ थाना कुड़ीला पुलिस ने पाइप चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के पाइप और वारदात में प्रयुक्त दो वाहन जब्त किए गए। झाबुआ पेटलावद थाना पुलिस ने ग्राम उन्नई में हुई डकैती का खुलासा किया। पुलिस ने दंपति से मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 52,600 रुपये नकद जब्त किए गए। घटना में प्रयुक्त 15 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई। ग्वालियर पुलिस की भितरवार थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में मुख्य आरोपी ताज खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले अविनाश वाल्मीक को भी पकड़ा। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए। खरीदार से सोने की अंगूठी भी बरामद हुई। खरगोन जैतापुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ नेपाली पर इंदौर, खंडवा, विदिशा एवं खरगोन जिलों में 33 अपराध दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मार्च माह में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से करीब 6.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए। चोरी में प्रयुक्त करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त हुई। छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने टौरिया मोहल्ला में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए। थाना लवकुशनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर को पकड़कर ग्राम हिनौता में हुई चोरी के करीब 3 लाख रुपये के सोने- चांदी के आभूषण जब्त किए। जीआरपी भोपाल ने रेलवे स्टेशन गंजबासौदा से दो चोरों को गिरफ्तार किया।
समाचार
चोरी की वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे
चोरी की वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
