मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आधुनिक कृषि और किसान-केंद्रित योजनाओं के समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। किसानों को परंपरागत खेती के साथ नई तकनीकों और लाभकारी कृषि गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि को अधिक लाभकारी, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नई दिल्ली के मंडपम में आयोजित भारत एग्रीकल्चरल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण पर भी सरकार का विशेष जोर है। कृषि क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था प्रभावी बनाई जा रही है। इससे निवेशकों को विभिन्न विभागों की अनुमतियां एक ही जगह मिलेंगी। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने से उत्पादन बढ़ेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी मदद मिलेगी।
समाचार
आधुनिक तकनीक और नवाचार से कृषि को बनाएंगे लाभकारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे

आधुनिक तकनीक और नवाचार से कृषि को बनाएंगे लाभकारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
