कलेक्टर बालागुरु ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन की कार्यवाही को लेकर संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के कार्य में स्मार्ट वर्क को अधिकतम बढ़ावा दिया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को कुशलतापूर्वक और समय-सीमा में प्राप्त किया जा सके। इसके लिए कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करते हुए पंजीयन की प्रक्रिया में तेजी लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर बालागुरु ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे पटवारियों से नियमित संवाद बनाए रखें तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं। पटवारियों को कार्य के प्रभावी एवं स्मार्ट तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुगमता से की जा सके। साथ ही, पंजीयन कार्य की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करते हुए आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूर्ण कराना प्रशासन का अंतिम लक्ष्य है। इसके साथ ही ई-केवाईसी अपडेट करने तथा नक्शे एवं स्वामित्व से संबंधित विवादों का निराकरण भी समानांतर रूप से किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजना के प्रत्येक घटक को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।
समाचार
स्वामित्व योजना के शत-प्रतिशत रजिस्ट्री लक्ष्य को पूरा करने के लिए कलेक्टर बालागुरु ने दिए निर्देश
26 अक्टूबर 2026 को 11:48 pm बजे
