मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेट एवं पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को मंजूरी दी है। उन्होंने इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में हो रहे बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले से किसानों को डीएपी सहित 28 प्रकार के उर्वरक रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों की कृषि लागत कम होगी। साथ ही रबी फसलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने मध्य प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
