भोपाल में शराब की दो दुकानों के ठेके के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की फर्जी ई-एफडीआर लगाए जाने के मामले में लोकायुक्त पुलिस अब मोहित गोगिया से पूछताछ कर सकती है। इसी माह इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित मोहित गोगिया के कथित बयान में तत्कालीन सहायक आबकारी अधिकारी और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी रायचुरा को एक करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप है। शराब दुकान का ठेका दिलाने के बदले 50 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से देने की बात कही गई थी। हालांकि, लोकायुक्त पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जो एफआईआर पंजीबद्ध की है, उसमें एक करोड़ रुपये की कथित रिश्वत का उल्लेख नहीं है। ऐसे में जांच के दौरान गोगिया के बयान की सत्यता, रकम देने के दावे और कथित लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी। विवेचना के दौरान गोगिया से पूछताछ के आधार पर संबंधित खाते में राशि के लेन-देन का विवरण बैंक से मांगा जाएगा। इसमें सत्यता मिलने पर इसे भी एफआईआर में जोड़ा जाएगा।
समाचार
लोकायुक्त पुलिस गोगिया से कर सकती है पूछताछ
26 अक्टूबर 2026 को 11:48 pm बजे

लोकायुक्त पुलिस गोगिया से कर सकती है पूछताछ
