उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 61.50 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक 19 वर्षीय युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अशफाक उर्फ कटोरी है, जो गली नंबर 09, राज रॉयल कॉलोनी का निवासी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मंगलनाथ रोड से अंगारेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग की ओर जा रहा है। मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति जैसे ही आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने स्वयं स्वीकार किया कि उसके पास एमडी ड्रग्स है। जब पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद किया, तो उसका तौल कराने पर कुल वजन 61.50 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया है। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में किया गया।
समाचार
अवैध एमडी ड्रग्स के साथ युवक पकड़ा गया
28 सितंबर 2026 को 12:49 am बजे

अवैध एमडी ड्रग्स के साथ युवक पकड़ा गया
