हरदा के सुदूर वनांचल में रहने वाले शिवकपूर की चार माह की बेटी सिया को बार-बार सर्दी और सांस संबंधी समस्या हो रही थी। इसके बाद सिया को एम्स भोपाल के हृदय रोग विभाग में जांच के लिए भेजा गया। अगले ही दिन सिया की जांच की गई, जिसमें इकोकार्डियोग्राफी में पीडीए (पतेन्त दुच्तुस अर्तेरिओसुस) नामक जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। 27 सितंबर को सिया का पीडीए क्लोजर सर्जरी सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रक्रिया में सिया के परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। सिया का फॉलोअप भी किया जा चुका है और वर्तमान में वह स्वस्थ है।
समाचार
आयुष्मान योजना से सिया की हृदय सर्जरी सफल
28 सितंबर 2026 को 12:49 am बजे

आयुष्मान योजना से सिया की हृदय सर्जरी सफल
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
