विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। पट खुलने के बाद वीरभद्रजी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद पुजारियों ने गर्भगृह में भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया और कर्पूर आरती संपन्न कराई। पंचामृत अभिषेक के बाद नंदी हॉल में नंदीजी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। ड्रायफ्रूट, फल और मिठाई का भोग लगाकर भगवान को भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से राजा स्वरूप में सजाया गया। बाबा ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण की।
समाचार
भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे

भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार
