संभागायुक्त ने अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन एवं शासकीय सेवकों से जुड़े इन मामलों में अनावश्यक देरी न हो। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में हुई संभागीय समीक्षा बैठक में CM हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। संभागायुक्त ने विकास शाखा में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की।
