कमलानगर इलाके में मोबाइल चार्जर गुम होने पर मंदिर समिति के दो सदस्यों के बीच विवाद हो गया। पुजारी जितेंद्र पांडे ने चंद्र प्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी जितेंद्र ने सिर पर वार किया, लेकिन चंद्र प्रकाश ने हाथ आगे कर लिया। हमले में चंद्र प्रकाश की दो अंगुलियां कट गईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलानगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समाचार
मोबाइल चार्जर विवाद में पुजारी ने कुल्हाड़ी चलाई, सदस्य की अंगुलियां कटीं
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे

मोबाइल चार्जर विवाद में पुजारी ने कुल्हाड़ी चलाई, सदस्य की अंगुलियां कटीं
