मध्य प्रदेश पुलिस ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी और नकली उर्वरक के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई की है। विगत 2 दिनों में खंडवा और छतरपुर जिलों में की गई दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 2,230 बोरी खाद जब्त की गई है। इन कार्रवाइयों से अवैध उर्वरक कारोबार पर लगाम लगी है और किसानों के हितों की रक्षा के प्रयासों को मजबूती मिली है। इसी क्रम में, खंडवा जिले में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 1,500 बोरी डीएपी खाद से भरे तीन ट्रक जब्त किए गए। 25 अक्टूबर को थाना खालवा क्षेत्र में ग्राम रिछड़ीखेड़ा के पास कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इन ट्रकों की जांच की। ट्रांसपोर्ट परमिट के अनुसार खाद महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से भेजी जा रही थी, लेकिन निर्धारित गंतव्य के बजाय उसे खंडवा जिले में ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान तीनों ट्रकों में 500-500 बोरी के हिसाब से कुल 1,500 बोरी डीएपी खाद भरी पाई गई। मामले में कृषि विभाग के अधिकारी के प्रतिवेदन पर थाना खालवा में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। खाद और तीनों ट्रकों सहित लगभग 50 लाख 25 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस द्वारा विवेचना जारी है।
समाचार
मध्य प्रदेश पुलिस ने जब्त की नकली खाद
26 अक्टूबर 2026 को 11:47 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

