बीना-भोपाल रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार जल्द ही बढ़ने वाली है। रेलवे इस लाइन पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित कर रहा है। यह व्यवस्था एक ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद दूसरी ट्रेन को लंबा इंतजार नहीं करने देगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने बीना से गुलाबगंज के बीच 64 किलोमीटर रेलखंड पर यह आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके तहत 18.24 रूट किलोमीटर में यह प्रणाली स्थापित की गई है। इस परियोजना में 44 ऑटो सिग्नल और 204 डिटेक्शन पॉइंट लगाए गए हैं। बीना से भोपाल के बीच कुल 138 किलोमीटर लंबे रेलखंड में से 64 किलोमीटर में काम पूरा हो चुका है। शेष 74 किलोमीटर में काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
समाचार
बीना-भोपाल रेलखंड पर 64 किमी में शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे

बीना-भोपाल रेलखंड पर 64 किमी में शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी
साझा करेंWhatsApp
