पश्चिम बंगाल के 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 सितंबर को प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित मालगोदाम से की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और अन्य शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग महिला यात्रियों को निशाना बनाकर वारदातें करती थी। आरोपी स्टेशन पर खड़े होते और बड़े बैगों से महिला यात्रियों को चारों तरफ से घेर लेते थे। पिछले तीन-चार महीने में उज्जैन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने की कई घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन घटनाओं की जांच शुरू की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राखी, राहुल, अभिजीत, रोहन, सोमनाथ और नेपाल शामिल हैं। इन सभी ने पूछताछ में गैंग के दो अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं। मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

