मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की जांच में रंगदारी वसूलने के नेटवर्क की परतें सामने आई हैं। एसआईटी की कार्रवाई में 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन हैरी बॉक्सर और टाइसन बिश्नोई अभी भी फरार हैं। जांच का फोकस केवल स्थानीय आरोपियों पर नहीं, बल्कि विदेश से नेटवर्क संचालित करने वालों की भूमिका का पता लगाने पर भी है। दूसरे राज्यों से शूटर बुलाने और डिजिटल माध्यमों से धमकियां देने के तरीकों की भी पड़ताल हो रही है। पहले कारोबारियों की रेकी कर उनकी जानकारी जुटाई जाती थी, फिर विदेशी नंबरों से करोड़ों की रंगदारी मांगी जाती थी। रकम न मिलने पर घरों पर फायरिंग कर दहशत फैलाई जाती थी।
समाचार
रंगदारी गैंग के 31 गिरफ्तार
11 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
