सबूतों के अभाव में मिली जमानत
देवास की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। इस हादसे में 12 मजदूरों की मौत हुई थी। 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक अवस्थी ने आरोपी मुकेश विज और अनिल मालवीय की याचिका स्वीकार की। निचली जिला अदालत द्वारा जमानत निरस्त करने का फैसला रद्द कर दिया गया। दोनों आरोपी 17 मई 2026 से जेल में बंद थे। अदालत ने आपराधिक जिम्मेदारी तय करने पर महत्वपूर्ण रुख स्पष्ट किया। किसी फैक्ट्री में केवल मालिक या फाइनेंसर होना आपराधिक जिम्मेदारी के लिए पर्याप्त नहीं है। अभियोजन पक्ष को अपराध में व्यक्तिगत भूमिका साबित करनी होगी। देवास जिले में 14 मई 2026 को अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसमें 12 मजदूरों की जान चली गई थी। 19 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। फैक्ट्री में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आवश्यक एनओसी और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया था। तय सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया था।

