सागर के देवरी में शनिवार को एक सड़क हादसे में डायल-112 के पायलट आदर्श मिश्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आदर्श मिश्रा उम्र 38 साल निवासी रायखेड़ा देर रात देवरी से बाइक पर घर लौट रहे थे। अचानक देवरी-केसली मार्ग पर ग्राम मुआर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आदर्श को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। देवरी पुलिस ने इस हादसे के कारणों की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया है।
समाचार
डायल-112 के पायलट आदर्श मिश्रा का निधन
28 सितंबर 2026 को 12:49 am बजे

Special Report
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया


