मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 नवंबर को उज्जैन में रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने उनके कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अनुसार, 8 नवंबर को सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय उज्जैन में महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नागझिरी हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 9 नवंबर को सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा करेंगे। दोपहर 2 बजे वे उज्जैन ग्रामीण मंडल के गांव करोहन में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
समाचार
CM यादव उज्जैन में दो दिन रहेंगे
8 नवंबर 2026 को 8:52 pm बजे

CM यादव उज्जैन में दो दिन रहेंगे
