भोपाल में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ‘शतायु सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 500 से अधिक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
समाचार
वरिष्ठ नागरिकों को ‘शतायु सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
