पश्चिम मध्य रेल ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति और दानापुर के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विस्तारित अवधि में अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे, जिससे भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन 16 से 27 नवंबर तक सोमवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। इस अवधि में इसके तीन अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 17 से 28 नवंबर तक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी और इसके भी तीन अतिरिक्त फेरे होंगे। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार को 11 से 25 नवंबर तक बढ़ाया गया है, जिसमें दो अतिरिक्त फेरे शामिल हैं। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 प्रत्येक गुरुवार को 12 से 26 नवंबर तक चलेगी और इसके भी दो अतिरिक्त फेरे होंगे। दोनों जोड़ी ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना पूर्ववत रहेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से यात्रा की योजना के अनुसार आरक्षण कराने और जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।
समाचार
स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
14 नवंबर 2026 को 10:41 pm बजे
