भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। आगामी तीन अक्टूबर को शाह प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दिन राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री शाह करेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि सम्मेलन भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह पशुपालकों को बोनस वितरण और गौशालाओं की सहायता के लिए राशि प्रदान करेंगे। साथ ही, वे कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत सम्पन्न गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। शाह भोपाल बायपास भौरी में आईआईएसईआर परिसर का शिलान्यास करेंगे और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
समाचार
शाह मध्य प्रदेश प्रवास की तैयारियों का किया निरीक्षण
29 सितंबर 2026 को 10:58 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
