भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना या बुनियादी ढांचा विकसित करना नहीं है, बल्कि समाज में संस्कारों, परंपराओं और त्योहारों को सहेजना भी है। इसी विचार के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने सभी प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को शासकीय स्तर पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है, ताकि समाज अपनी जड़ों, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों से निरंतर जुड़ा रहे। मंत्रियों-विधायकों के साथ गोवर्धन पूजा समारोह में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की और इसके बाद प्रदेश के उन्नत पशुपालकों तथा दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 5000 साल पहले भगवान कृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से पूरे समाज को प्रेरित करने वाले कई संदेश दिए थे। उन्होंने कालिया नाग का मर्दन करके यह संदेश दिया कि जल जैसे प्राकृतिक संसाधन पर किसी एक का एकाधिकार नहीं हो सकता। वहीं गोवर्धन पर्वत उठाकर यह सिखाया कि सामूहिकता की ताकत से किसी भी चुनौती से निपटा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने मयूर पंख धारण कर गांव और पर्यावरण की संस्कृति को सिर माथे पर लगाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया था, जो आज भी हमें अपनी ग्रामीण जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
समाचार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों-विधायकों संग की गोवर्धन पूजा, संस्कृति संरक्षण को बताया अहम
9 नवंबर 2026 को 10:21 pm बजे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों-विधायकों संग की गोवर्धन पूजा, संस्कृति संरक्षण को बताया अहम
साझा करेंWhatsApp
