मध्य प्रदेश के श्रम विभाग के सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने दीपावली के बदलते स्वरूप और इसके पर्यावरण व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए संदेश में कहा कि त्योहारों की पटकथा अब बाजार लिखने लगा है, जहां हफ्तों तक चलने वाली सेल और खरीदारी को उत्सव का पैमाना बना दिया गया है। पटाखों से निकलने वाले धुएं में सूक्ष्म कण (पीएम2.5 और पीएम10), सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन के ऑक्साइड और धात्विक यौगिक हवा में घुलकर हवा की गुणवत्ता को गंभीर रूप से खराब कर देते हैं। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों की गहराई तक पहुंचकर दमे के दौरे और ब्रॉन्काइटिस को बढ़ाते हैं, साथ ही फेफड़ों और हृदय की पुरानी बीमारियों को गंभीर कर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ता है। राजेन्द्रन ने कहा कि हम एक तरह से दीपावली के उपहार में ब्रॉन्काइटिस बांट रहे हैं, जिसका खामियाजा पूरा समाज भुगतता है। त्योहार लोगों के हैं, न कि उन बाजारों के जो इनके जरिए बिक्री करते हैं।
समाचार
सचिव रघुराज राजेन्द्रन की दीपावली पर चिंता: बाजार लिख रहा त्योहारों की पटकथा
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे

सचिव रघुराज राजेन्द्रन की दीपावली पर चिंता: बाजार लिख रहा त्योहारों की पटकथा
साझा करेंWhatsApp
