इंदौर के मूसाखेड़ी और पिपल्याहाना इलाके में 269 बाधक निर्माण हटेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के कई हिस्सों में काम पूरा हो चुका है, लेकिन इन क्षेत्रों में बाधक निर्माण के कारण काम रुका हुआ है। सड़क निर्माण के लिए प्रशासन और नगर निगम ने बाधक निर्माण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मूसाखेड़ी के शिव नगर में 115, शिवनंदन नगर में 72 और पिपल्याहाना क्षेत्र में 82 बाधक निर्माण चिह्नित किए गए हैं। अधिकारी मंगलवार को इन बाधक हिस्सों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रहवासियों से चर्चा की और उन्हें जल्द स्थानांतरित होने की समझाइश दी। इस सड़क के बन जाने से पिपल्याहाना का हिस्सा पुलिस लाइन क्षेत्र से भी जुड़ जाएगा।
समाचार
मूसाखेड़ी और पिपल्याहाना में निर्माण बाधाओं को हटाया जाएगा

मूसाखेड़ी और पिपल्याहाना में निर्माण बाधाओं को हटाया जाएगा
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
