देवास जिले के टीआई दिलीप पुरी की हत्या और मोहिन जायसवाल की मौत की मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर जय युवा आदिवासी शक्ति (जयस) ने सोमवार शाम बड़वानी में एसपी कार्यालय पहुंचकर एसआई हरेसिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई और मीडिया में आई घटनाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर चिंता जताई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि मामले में गिरफ्तार किए गए ड्राइवर को कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान गोली लगी थी। जयस ने इस घटना की परिस्थितियों और पुलिस अभिरक्षा में उसकी निगरानी कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। लापरवाही सामने आने पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई है। संगठन ने यह भी मांग की कि पुलिस की पूछताछ के तरीके की भी जांच हो और पता लगाया जाए कि कहीं किसी व्यक्ति पर मानसिक दबाव तो नहीं बनाया गया।
समाचार
जयस ने देवास टीआई दिलीप हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की, दोषी बचें नहीं
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे

जयस ने देवास टीआई दिलीप हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की, दोषी बचें नहीं
साझा करेंWhatsApp
