रबी की फसलों की सिंचाई के अहम दौर में बिजली कंपनी की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार बनी लो-वोल्टेज की समस्या और खेतों में झूल रहे क्षतिग्रस्त तारों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बिजली होने के बावजूद किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसलों के सूखने और उत्पादन में भारी गिरावट का खतरा मंडराने लगा है। चौपाल सागर के पास और फूलमोगरा के किसान भी इसी त्रासदी से जूझ रहे हैं। मोहम्मद यूनस खत्री ने बताया कि किसान लो-वोल्टेज की समस्या से तंग आ चुके हैं, जिससे मोटरें नहीं चल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या आसपास के कई गांवों में विकराल रूप ले चुकी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हुई तो फसल उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा।
समाचार
बिजली की लापरवाही से फसलें सूख रहीं
14 नवंबर 2026 को 10:41 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

