रबी सीजन में किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। जिले की सभी 102 सेवा सहकारी समितियों और 5 डबल लॉक सेंटरों पर डीएपी, एनपीके, पोटाश, सुपर फॉस्फेट और यूरिया सहित कुल 20,864 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से अपना टोकन बुक कराकर खाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए टोकन की निःशुल्क बुकिंग हेतु जिले की सभी 102 सेवा सहकारी समितियों, सात एसएडीओ कार्यालयों तथा जिला मुख्यालय स्थित डीडीए कार्यालय में व्यवस्था की गई है।
समाचार
जिले में रबी सीजन हेतु खाद उपलब्ध
29 अक्टूबर 2026 को 10:40 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
