भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौ-वंश की नस्ल सुधार और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी परियोजना की घोषणा की है। इस परियोजना के तहत हर साल 1 लाख गौ-वंश भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए 50 एकड़ जमीन पर एक परियोजना लगाई जाएगी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंजूरी मिल गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के 466 विजयी पशुपालकों को 2 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि अंतरित की। वहीं, प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख निराश्रित गौ-वंश के भरण-पोषण के लिए 65 करोड़ 66 लाख रुपये दिए गए।
समाचार
गौ-वंश की नस्ल सुधार के लिए बड़ा प्रोजेक्ट भोपाल में बनेगा
9 नवंबर 2026 को 10:21 pm बजे
