पुलिस रेडियो विभाग में पदस्थ एएसआई हेमप्रकाश कीर (44) से क्रेडिट कार्ड चालू कराने का झांसा देकर 1 लाख 50 हजार 46 रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। जालसाज ने खुद को बैंककर्मी बताकर वाट्सएप पर जानकारी अपडेट करने की लिंक भेजी। हेमप्रकाश ने उसमें तीन बैंकों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। 10 से 20 मिनट बाद तीनों कार्ड से रकम निकल गई। जानकारी के अनुसार कटारा हिल्स में रहने वाले हेमप्रकाश ने लिखित शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले डाक से उन्हें इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड मिला था। इसके बाद अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अंकित कुमार बताया और जानकारी अपडेट करने को कहा। हेमप्रकाश ने लिंक पर इंडसइंड कार्ड की जानकारी भरी तो ठग ने उसे गलत बताया। फिर दूसरे कार्ड की डिटेल मांगी। इस पर उन्होंने आईसीआईसीआई और एसबीआई कार्ड की जानकारी भी उसी लिंक पर भर दी। इसके ओटीपी आने लगे। तीनों कार्ड से कुल 1,50,046 रुपए निकल गए। उन्होंने स्टेट साइबर पुलिस में शिकायत की। इसमें 1,40,546 रुपए की ठगी दर्ज हुई। लेकिन एसबीआई कार्ड से निकले 9,500 रुपए की शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। जुनेद 8/ 13 नंवबर भोपाल।
समाचार
साइबर ठगों ने एएसआई को फंसाया, क्रेडिट कार्ड के बहाने डेढ़ लाख उड़ाए
14 नवंबर 2026 को 10:41 pm बजे
