सीहोर जिले में स्थित गिनौरगढ़ का किला अब यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हो गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रयासों से इस ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक पहचान मिलेगी। स्थानीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस सूची में नाम आने से सीहोर जिला अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा। गिनौरगढ़ का किला अद्भुत स्थापत्य कला और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है। यह किला विंध्याचल की सुरम्य पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच 1900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। किले के भीतर बने प्राचीन बावड़ियां, महल के अवशेष और जल संरक्षण प्रणालियां तत्कालीन उन्नत वास्तुशिल्प का जीवंत प्रमाण हैं।
समाचार
गिनौरगढ़ किला यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुआ
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे

गिनौरगढ़ किला यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुआ
