कटारा हिल्स में तेंदुए की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए
कटारा हिल्स क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। समरधा रेंज के रेंजर दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीमें अलग-अलग हिस्सों में निगरानी कर रही हैं। रेस्क्यू टीम को भी निगरानी में लगाया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लहरपुर इकोलॉजिकल पार्क में वॉकिंग पर रोक लगा दी गई है। भौगोलिक क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कटारा हिल्स में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तेंदुआ किस इलाके में घूम रहा है और उसकी गतिविधियां किस दिशा में हैं। रहवासी इलाकों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि कोई तेंदुए के करीब जाने या उसका पीछा करने का प्रयास न करे।
भोपाल में कटारा हिल्स क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। समरधा रेंज के रेंजर दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीमें अलग-अलग हिस्सों में निगरानी कर रही हैं। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लहरपुर इकोलॉजिकल पार्क में वॉकिंग पर रोक लगा दी गई है। इस कदम का उद्देश्य पार्क और आसपास के क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रहवासी इलाकों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि कोई तेंदुए के करीब जाने या उसका पीछा करने का प्रयास न करे। कटारा हिल्स में तेंदुए की मौजूदगी से राजधानी भोपाल में दहशत का माहौल है। शहर तक तेंदुआ पहुंचने से बढ़ी चिंता के कारण लोगों से सतर्क रहने और रात के समय सुनसान इलाकों में जाने से बचने की अपील की जा रही है।
