इंदौर के पलासिया और तिलक नगर थाना इलाके की सीमा पर सोमवार की सुबह 9 बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को मामूली चोटें आईं। दोनों नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। सेंट पॉल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। मृतक की पहचान उदय (28) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त सौरभ पाटिल के साथ नाइट शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था। हादसे में उदय के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदय परिवार का अकेला सहारा था।
समाचार
सेंट पॉल स्कूल के पास सड़क हादसा: नाइट शिफ्ट से लौट रहे युवक की मौत, दोस्त घायल
9 नवंबर 2026 को 10:21 pm बजे

सेंट पॉल स्कूल के पास सड़क हादसा: नाइट शिफ्ट से लौट रहे युवक की मौत, दोस्त घायल
साझा करेंWhatsApp
