सीहोर में मां पार्वती के तट पर विप्रजनों का श्रावणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विप्र समाज और यज्ञोपवीतधारी द्विजों ने वैदिक परंपरा के अनुसार अनुष्ठान संपन्न किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा और मित्र मंडल ने आचार्य पं. संतोष जोशी के नेतृत्व में सभी ब्राह्मणों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप प्रगति ने भी इस मौके पर उपस्थित होकर ब्राह्मणजनों का तिलक लगाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
समाचार
विप्रजनों ने मां पार्वती के तट पर श्रावणी पर्व का आयोजन किया
29 अगस्त 2026 को 3:34 pm बजे

विप्रजनों ने मां पार्वती के तट पर श्रावणी पर्व का आयोजन किया
