भोपाल रेल मंडल में 1 से 7 अक्टूबर तक चले सघन टिकट चेकिंग अभियान में बीना टिकट और अनुचित टिकट से यात्रा करने वाले 5,672 यात्री पकड़े गए। इस दौरान वाणिज्य विभाग की टीमों ने भोपाल, इटारसी, बीना, गुना और हरदा स्टेशनों पर विशेष रूप से जांच की। यात्रियों से कुल ₹48.44 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना और उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करना था। बीना बुक किए सामान ले जाने वाले यात्रियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भोपाल स्टेशन पर सबसे अधिक 2,902 मामले सामने आए, जिनसे ₹25,20,585 जुर्माना वसूला गया। इसके बाद इटारसी में 1,308 मामलों से ₹11,55,460 और बीना में 1,001 मामलों से ₹7,72,350 जुर्माना प्राप्त हुआ। गुना स्टेशन पर 304 मामलों से ₹2,61,250 जुर्माना मिला, जबकि हरदा में 157 मामलों पर ₹1,34,400 का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर, इन सभी मामलों से रेलवे को ₹14,49,045 का राजस्व प्राप्त हुआ। अनुचित टिकट के 498 मामलों में ₹3,52,015 और बीना बुक किए सामान के ₹2,800 मामलों में भी जुर्माना लिया गया।
समाचार
टिकट चेकिंग अभियान: भोपाल मंडल में 5,672 मामले, ₹48.44 लाख का जुर्माना
8 अक्टूबर 2026 को 10:42 pm बजे
