मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का संभावित विस्तार फिलहाल टल गया है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ये संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के पक्ष में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कम से कम डेढ़ माह तक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया रोकने को कहा है। इससे संभावित मंत्रिमंडल की सुगबुगाहट पर भी ब्रेक लग गया है। कम से कम डेढ़ माह तक इस प्रक्रिया पर विराम लग गया है। इस फैसले से बीजेपी के उन युवा नेताओं को जबर्दस्त झटका लगा है जो मंत्री बनने की आस लगाए बैठे थे। संभावित विस्तार में प्रदेश में कम से कम 3 नए मंत्री बनाए जा सकते थे। मंत्री पद के लिए अब इनका इंतजार और बढ़ गया है। मध्य प्रदेश भाजपा में पिछले कुछ दिनों से खासी सक्रियता बनी हुई है। भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय में दो दिन मैराथन संगठनात्मक बैठकें हुईं। बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने ये बैठकें लीं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ निगम-मंडल एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले शिवप्रकाश ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संभागीय टोली की बैठक भी ली थी। इस बैठक में पदाधिकारियों को अहम टिप्स दिए गए थे।
समाचार
मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टला, युवा नेताओं को झटका
21 नवंबर 2026 को 10:39 pm बजे

मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टला, युवा नेताओं को झटका
