मध्य प्रदेश के उज्जैन, धार और सतना में भीषण आगजनी की घटनाएँ सामने आई हैं। पहली घटना उज्जैन-आगर रोड पर हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी धुं-धुं कर जल गई। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धार जिले के गणपति घाट पर इंदौर से आ रही सेब से भरी आयशर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे के तुरंत बाद वाहन के केबिन में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। सतना के रामपुर बघेलान में बस स्टैंड स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान और उसमें रखे ऑटो पार्ट्स को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच धामनोद पुलिस कर रही है। इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
समाचार
आगजनी की घटनाओं ने मध्य प्रदेश में मचाई अफरा-तफरी
30 सितंबर 2026 को 11:39 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
