सीहोर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योग की पाठशाला ग्रुप ने प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। ग्रुप के सदस्यों ने पारंपरिक रीति- रिवाज से पेड़ों का पूजन कर रक्षा सूत्र बांधा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। योगाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि योग हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में लोग संस्कृति और पर्यावरण से दूर हो रहे हैं, जिससे मानसिक अवसाद बढ़ रहा है। ग्रुप के सदस्य राजकुमार राठौर ने पानी की हर बूंद को अनमोल बताते हुए इसे बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रुप ने अपने आस-पास के परिसर को साफ रखने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का प्रण लिया।
समाचार
योग की पाठशाला ग्रुप ने किया प्रकृति संरक्षण
29 अगस्त 2026 को 3:34 pm बजे

योग की पाठशाला ग्रुप ने किया प्रकृति संरक्षण
