भोपाल में दिवाली की रात आग लगने की तीन घटनाओं ने अफरा- तफरी मचा दी। घोड़ा नक्कास में कुंदन नमकीन के सामने एक बिल्डिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। धुएं और लपटों के बीच तीसरी मंजिल पर फंसे एक परिवार के तीन सदस्यों को स्थानीय युवकों ने 40 फीट की ऊंचाई से रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा। वहीं, गांधीनगर की ग्रीन वे कॉलोनी में दीये से पर्दों में आग लग गई, जिससे घर का सामान, नोट और जेवर समेत करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। लाल मस्जिद के पास कचरे के ढेर में भी आग लगी, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझाया। सुपारी सेंटर के संचालक प्रेम मंगानी 12 नंबर निवासी शाम करीब 6 बजे पूजा-अर्चना के बाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आसपास के लोगों की तत्परता और सूझबूझ से परिवार के तीनों सदस्यों की जान बच गई। भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन वे कॉलोनी के एक फ्लैट में दिवाली की रात आग लग गई। घर में रात को पूजा के बाद दीये जलाए गए थे, जिनसे पहले पर्दों और फिर घर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें नकदी भी शामिल है। आग में कोई जनहानि नहीं हुई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, कपड़े, किचन का सामान और सोने-चांदी की ज्वेलरी जल गई। परिवार लक्ष्मी पूजन के बाद रिश्तेदारों से मिलने गया था, उसी दौरान आग लग गई। भोपाल में लाल मस्जिद के पास रफीकिया स्कूल के नजदीक एक गली में कचरे के ढेर में आग लग गई। कचरे में फ्रिज का वेस्ट मटेरियल पड़ा था। रात करीब 11 बजे आग लग गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम हत्था के बाजार में दीपावली की रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान का करीब आधा हिस्सा जल गया। जलता हुआ पटाखा दुकान के अंदर जा गिरा, जिससे आग भड़क उठी। बड़वानी जिले के निवाली में दीपावली पर पटाखा बाजार की एक दुकान में आग लग गई। आग लगते ही पटाखों में धमाके होने लगे, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसा बस स्टैंड के पास बॉयज स्कूल ग्राउंड में हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दुकान का पूरा सामान जल गया, लेकिन आसपास की पांच अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मूंदी में दिवाली की रात माता चौक स्थित श्याम मोबाइल दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई।
समाचार
भोपाल में दिवाली की रात आगजनी से मची अफरा-तफरी
9 नवंबर 2026 को 10:21 pm बजे

भोपाल में दिवाली की रात आगजनी से मची अफरा-तफरी
