ट्रेनी आईपीएस व पिता से मारपीट, 3 आरोपी जेल भेजे गए
गुना के ख्यावदा चौराहे पर ट्रेनी आईपीएस मानव जैन और उनके पिता जितेंद्र जैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्वाल डेयरी एंड स्वीट्स के बाहर पटाखे चलाए जा रहे थे, इसी दौरान एक पटाखा जितेंद्र जैन की तरफ आ गया। उन्होंने जब सावधानी से पटाखे चलाने को कहा तो डेयरी मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका कुर्ता फाड़ दिया। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे दीपावली की पूजा के बाद की है, जब जितेंद्र जैन अपने परिवार के साथ घर के बाहर खड़े थे। उनके बेटे मानव जैन आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल ट्रेनिंग कर रहे हैं। दीपावली पर घर आए हुए थे। आरोप है कि ग्वाल डेयरी एंड स्वीट्स के मालिक देवेंद्र ग्वाल और उसके कर्मचारी दुकान के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा जितेंद्र जैन की ओर आ गया। उन्होंने सावधानी बरतने को कहा तो डेयरी मालिक और कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में जितेंद्र जैन का कुर्ता भी फट गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

