पिछले छह माह से जमानत के लगातार प्रयासों के बावजूद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह को अब तक जमानत नहीं मिली है। भोपाल की जिला अदालत और हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब गिरिबाला सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। मॉडल और एक्ट्रेस टि्वशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। टि्वशा की मौत के बाद सास गिरिबाला सिंह पर केस को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी। टि्वशा के पति वकील समर्थ सिंह फरार हो गए थे और उन्होंने जबलपुर में आत्मसमर्पण किया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टि्वशा शर्मा केस में जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला और उनके पुत्र समर्थ सिंह को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है। पिछले 6 माह से दोनों जेल में हैं। छह माह में जिला अदालत से लेकर जबलपुर हाईकोर्ट तक उन्होंने जमानत के कई आवेदन लगाए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। पहले उन्हें जमानत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब दिवाली पर भी उन्हें जेल में ही रहना होगा। हाईकोर्ट से जमानत अर्जी पिछले 4 नवंबर को खारिज हो गई थी। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ ने जांच जारी रहने और अहम फोरेंसिक तथा डिजिटल साक्ष्य की रिपोर्ट लंबित होने के आधार पर राहत देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने टि्वशा के मोबाइल से मिले डिजिटल डेटा और गिरिबाला के घर के सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का भी उल्लेख किया था, जिनसे जांच में अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। इस मामले में सीबीआई की जांच भी चल रही है। इसी बीच, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भोपाल में चल रहे टि्वशा शर्मा केस के ट्रायल को दिल्ली शिफ्ट करने की मांग की गई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने गिरिबाला और समर्थ सिंह को याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। दोनों आरोपियों की ओर से सीनियर अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा है, जिस कारण सुनवाई आगे बढ़ा दी गई।
समाचार
जज गिरिबाला की जमानत खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं
8 नवंबर 2026 को 8:52 pm बजे

जज गिरिबाला की जमानत खारिज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं
