धनतेरस के बाद भोपाल की हवा बिगड़ी, एक्यूआई 197 पर पहुंचा, दिवाली पर और बढ़ेगा प्रदूषण
धनतेरस के बाद राजधानी भोपाल की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार 7 नवंबर की सुबह टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी का ऊपरी स्तर है। संवेदनशील लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। रविवार 8 नवंबर को दीपावली पर पटाखे जलने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़ों में पीएम 2.5 का सब इंडेक्स 197 और पीएम 10 का 160 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 के कण बेहद छोटे होने के कारण चिंता का सबब बने हुए हैं।
