60 हॉर्स पावर के पंप लेकर पहुंचे उप मुख्यमंत्री
रीवा में जलभराव की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने प्रातःकाल वार्ड नंबर-10 स्थित गायत्री नगर का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया। यह संकट का समय है और उप मुख्यमंत्री का ग्राउंड पर उतरना क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत बन गया है। नगर निगम प्रशासन को उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है। प्रशासन ने 60 हॉर्स पावर के मड मोटर पंप सीमेंट फैक्ट्री से मंगवाकर जल निकासी का कार्य शुरू किया है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को तत्काल सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। गायत्री नगर के निवासियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के संवेदनशील रुख और त्वरित निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वे जल्द इस जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्ति पाएंगे। पिछले एक सप्ताह से निचले क्षेत्र में 3 से अधिक पानी भरा हुआ था, जिसके कारण कई नागरिक स्वास्थ्य और असुविधा का सामना कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री की इस त्वरित संवेदनशीलता के कारण 9 प्रभावित लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उन्हें इलाज के लिए लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

