मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर सूरत के पास पथराव की घटना हुई। इस घटना के समय ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल भी सवार थे। हालांकि, वे एग्जीक्यूटिव कोच में होने के कारण पूरी तरह से सुरक्षित रहीं और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूरत रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद जब ट्रेन उत्राण स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तब असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके थे। इस घटना की सूचना एसपी/जीआरपी को दी गई, जिसके बाद आईपीएफ/अंकलेश्वर तुरंत मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज वापी से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान फिल्म और टीवी अभिनेता श्री अनंग देसाई एवं अन्य सहयात्रियों से भेंट कर फिल्म जगत व अन्य विषयों पर संवाद किया। इस दौरान दादरा नगर हवेली व दमन एवं दीव के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और न्यूमैटिक ट्यूब सिस्टम का अवलोकन किया तथा मरीजों और मेडिकल विद्यार्थियों से संवाद किया था। इसके बाद राज्यपाल ने दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर स्कूल का भ्रमण किया। अपने दौरे के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सिलवासा, दादरा नगर हवेली स्थित नमो मेडिकल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस अस्पताल में उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया।
समाचार
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, आनंदीबेन पटेल सुरक्षित रहीं
27 अगस्त 2026 को 8:30 am बजे

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, आनंदीबेन पटेल सुरक्षित रहीं
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया



