जिला चिकित्सालय दमोह में 28 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर गर्भपात देखभाल विषयक परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में एमटीपी प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में सुनीता तंतुवाय (स्त्री रोग विशेषज्ञ), ऐश्वर्या प्रताप, देवेंद्र कुस्तवार (डीपीएम), बलराम राठौर (जिला एम एंड ई अधिकारी) और प्रीति लाल (एमएच कोऑर्डिनेटर) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण गर्भपात सेवाओं को सुदृढ़ करना और महिलाओं को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा करना था। चर्चा के दौरान सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, सेवा प्रदायगी में आने वाली चुनौतियों, गोपनीयता, परामर्श सेवाओं तथा कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रतिभागियों ने जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यशाला में उपस्थित सभी ने सुरक्षित गर्भपात सेवाओं के महत्व को समझा। इस कार्यशाला ने गर्भपात संबंधी सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और महिलाओं को सुरक्षित विकल्प प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
समाचार
गर्भपात सेवाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
29 सितंबर 2026 को 10:59 pm बजे

गर्भपात सेवाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
