ट्रंप का आदेश 30 दिनों में लागू होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने का आदेश दिया है। यह निर्णय 30 दिनों में लागू होगा और इसके बाद अमेरिका के सरकारी दस्तावेजों और नक्शों में नया नाम इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि यह झील अमेरिका की अर्थव्यवस्था और विरासत का अहम हिस्सा है। उन्होंने इस फैसले को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने से जोड़ते हुए मजाक में कहा कि अमेरिका के पास अब एक खाड़ी और एक झील है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कनाडा हमेशा इस झील को 'लेक ओंटारियो' ही बुलाएगा। ट्रम्प का यह आदेश अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच आया है। हाल ही में अमेरिका ने कनाडा के करीब 20 अरब डॉलर यानी लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपए के सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इसके जवाब में कनाडा ने भी अमेरिकी सामान पर उतना ही टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
