मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में दुकानदारों से की बात, दिए आर्थिक मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवाड़ी जिले में स्थित रामलाल सरकार की नगरी ओरछा पहुंचे। उन्होंने रामराजा सरकार मंदिर में भगवान के दर्शन किए और लाला हरदौल बैठका में पूजा-अर्चना के बाद पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया। प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए, CM ने पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री का ओरछा प्रवास एक अलग अंदाज में बीता। उन्होंने रामलला सरकार के दर्शन के बाद बुंदेली लोकगीत सुने और स्वयं झांझर बजाई। जमीन पर बैठकर भजन सुनने के साथ ही उन्होंने मौनिया नृत्य दल से भी बातचीत की। ओरछा में CM डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय बाजार का भी भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों से उनके व्यापार और हालचाल की जानकारी ली। एक दुकानदार द्वारा बताई गई आर्थिक समस्या पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को अंतरजातीय विवाह के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। दीपावली के एक दिन पहले, शनिवार, 07 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में स्थानीय दुकानदारों और दीपक तैयार कर रहे कारीगरों से आत्मीय संवाद किया। लोक कलाकारों के पारंपरिक मोनिया नृत्य और 'श्रीराम जय राम' की भक्तिमय धुन में वे भी सहभागी बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का जगमगा रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक के बाद मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन का नया वातावरण बना है। इसी दिशा में ओरछा को भी विकसित करने के लिए सरकार काम कर रही है।

