भोपाल में दीपावली की रात आग लगने की दो घटनाएं हुईं। गांधी नगर की ग्रीन वे कॉलोनी में एक फ्लैट दीये से जल गया, जिसमें लाखों का सामान, नकदी और गहने राख हो गए। परिवार लक्ष्मी पूजन के बाद रिश्तेदारों से मिलने गया हुआ था। मल्टी में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम न होने पर निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। वहीं, पुराने शहर के चौकी इमामबाड़ा इलाके में कचरे के ढेर में फ्रिज के वेस्ट मटेरियल से रात करीब 11 बजे आग भड़क उठी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
समाचार
भोपाल: दीपावली पर दीये से फ्लैट में लगी आग, लाखों का सामान जला
9 नवंबर 2026 को 10:22 pm बजे

भोपाल: दीपावली पर दीये से फ्लैट में लगी आग, लाखों का सामान जला
