जिला जेल में रविवार को दो बंदियों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान एक एचआईवी पॉजिटिव बंदी ने दूसरे बंदी को नाखून मार दिया। घटना के बाद जेल प्रबंधन ने दोनों बंदियों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में उनकी चिकित्सकीय जांच की गई और सैंपल लिए गए। जानकारी के अनुसार, नाखून लगने वाला बंदी धारा 307 के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा है। वहीं, नाखून मारने वाला बंदी धारा 25 और 27 के मामले में अंडरट्रायल है। सैंपल की जांच रिपोर्ट सागर से आएगी।
समाचार
जेल में एचआईवी पॉजिटिव बंदी ने हमला किया
29 सितंबर 2026 को 10:58 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
